सुनसरी के श्रीपुर में 575 किलो गांजा जब्त
हिन्दुस्तान, अररिया
जोगबनी में सुनसरी पुलिस ने श्रीपुर के जंगल से 17 बोरा गांजा बरामद किया है, जिसका वजन 575 किलो है। ये गांजा सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी के लिए एकत्रित किया गया था। पुलिस ने जब्ती के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुनसरी श्रीपुर के जंगल से 17 बोरा गांजा सुनसरी पुलिस ने बरामद किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार उक्त गांजा को नापने पर 575 किलो हुआ जिसे जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है । बताते चलें कि सुनसरी , धनकुट्टा आदि पहाड़ी इलाका से गांजा सीमावर्ती इलाका में एकत्रित कर तस्करी के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है । समय समय पर सीमावर्ती इलाकों में गांजा पकड़े भी जाते हैं ।


