विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में आईआईटी से 57 शोधकर्ता शामिल
हिन्दुस्तान, वाराणसी
आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ताओं ने स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। इनमें 33 शोधकर्ता करियर के समग्र शोध प्रभाव और 24 एक वर्ष के शोध प्रभाव के आधार पर चुने गए। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 57 शोधकर्ताओं ने स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की वर्ष-2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान बनाया है। इनमें संस्थान के 33 शोधकर्ताओं को कॅरियर के समग्र शोध प्रभाव, बाकी 24 शोधकर्ताओं को एक वर्ष के शोध प्रभाव के आधार पर स्थान मिला है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों की उच्च गुणवत्ता वाले शोध और प्रभावशाली नवाचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सूची में शामिल शोधकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान संस्थान की शोध उत्कृष्टता और वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत करता है।

