चोरी समेत अन्य मामले में 57 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

वैशाली जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर रविवार को 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, अपहरण और चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने 30 वारंट जारी किए और वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

चोरी समेत अन्य मामले में 57 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाकर रविवार को अलग-अलग मामलों 57 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 04,हत्या का प्रयास कांड में 02,अपहरण के कांड में 01,एससी एसटी एक्ट कांड में 02,चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम कांड 15 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 30 वारंट एवं 72 कुर्की का निष्पादित किया। यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 77 हजार का जुर्माना लगाया।

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, दो बाइक एवं अन्य सामान बरामद किया। -घनश्याम कुमार

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचोरी समेत अन्य मामले में 57 गिरफ्तार