अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर दिल्ली के यात्री की मौत
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पहचान दिल्ली निवासी कन्हैया सिंह के रूप में हुई, जो अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान गिर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया।

मिर्जापुर, संवाददाता । पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बीच एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने बताया की उपस्टेशन अधीक्षक पहाड़ा से सूचना मिली कि पहाड़ा और डगमगपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 716/22-24 के पास अप एवं डाउन लाइन के मध्य एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
मृतक के जेब से आधार कार्ड और टिकट मिला। शव की पहचान कन्हैया सिंह (55) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी विष्णु गार्डन, ख्याला थाना तिलक नगर, पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका हैकि कन्हैया सिंह नई दिल्ली से सासाराम जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान गिर गए है। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक सासाराम घूमने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


