16 वीं फाइल

हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं फाइल16 वीं

16 वीं फाइल

16 वीं फाइल 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिखेगा नन्हें वैज्ञनिकों का हुनर

28 अक्तूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित

प्रदर्शनी का शेड्यूल

सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के द्वारा 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय 'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार' रखा गया है। इसके अंतर्गत सात उप-विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस विज्ञान प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को चार संवर्गों में बांटा गया है, जिसमें जूनियर स्थिर व जूनियर क्रियाकारी (कक्षा 6 से 10), सीनियर क्रियाकारी (कक्षा 11 व 12) और अध्यापक संवर्ग शामिल हैं। छात्र जहां मॉडल प्रस्तुत करेंगे, वहीं शिक्षक टीएलएम बनाकर प्रतिभाग करेंगे।

प्रतिभागियों का चयन

जिला स्तर से प्रत्येक उप-विषय में उत्कृष्ट दो क्रियाकारी और दो स्थिर मॉडलों का चयन मंडल स्तर के लिए किया जाएगा। अंत में मंडल स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ मॉडल और शिक्षकों के सर्वश्रेष्ठ टीएलएम ही राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपना स्थान पक्का कर सकेंगे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 27 व 28 अक्तूबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 19, 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा, जिसके स्थान की घोषणा नवंबर के दूसरे सप्ताह में की जाएगी.

सामान्य प्रश्न

✦54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय क्या है?−
'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार' है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News16 वीं फाइल