अल्मोड़ा-नैनीताल बॉर्डर से अवैध लीसा की खेप पकड़ी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में, नैनीताल सीमा पर मोरनौला से शहरफाटक की ओर जा रहे एक वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवन्त सिंह को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

अल्मोड़ा-नैनीताल बॉर्डर से अवैध लीसा की खेप पकड़ी

अल्मोड़ा। जिले से लगी नैनीताल सीमा पर मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे एक वाहन से सोमवार सुबह 534 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ है। सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल की मनोरा रेंज, चम्पावत और पुलिस चौकी मोरनौला की टीम ने संयुक्त दबिश दी थी। कार्रवाई करते हुए माल सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह सूचना के आधार पर चारों विभागों की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, तो वाहन के अंदर से भारी मात्रा में अवैध रूप से छुपाकर ले जाया जा रहा लीसा पाया गया।

इसके परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने पर टीम ने वाहन और लीसे को सुरक्षित रखने के लिए धौलादेवी जागेश्वर स्थित लीसा डिपो भेज दिया। वन विभाग के मुताबिक आरोपी बलवन्त सिंह निवासी गंगोलीहाट को गिरफ्तार किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के मुताबिक मामले में वन अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन को सीज करने की कार्रवाई पूरी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअल्मोड़ा-नैनीताल बॉर्डर से अवैध लीसा की खेप पकड़ी