हरियाणा: टूटा 5 साल का Record, बेटियों से चहके परिवार
हरियाणा में इस साल लिंगानुपात में काफी सुधार देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में लिंगानुपात प्रति 1000 लड़कों पर 914 लड़कियों का रहा। बता दें, साल 2016 में यह 900 था, वहीं साल...
हरियाणा में इस साल लिंगानुपात में काफी सुधार देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में लिंगानुपात प्रति 1000 लड़कों पर 914 लड़कियों का रहा। बता दें, साल 2016 में यह 900 था, वहीं साल 2015 में यह केवल 876 था। राज्य के 17 जिलों में 900 या उससे ज्यादा का आंकड़ा देखने को मिला है। वहीं किसी भी जिले में लिंगानुपात का आंकड़ा 880 से कम नहीं है। साल 2011 से राज्य में लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है। साल 2011 में राज्य में प्रति 1000 लड़कियों पर 834 लड़के थे। इसके बाद से हर साल लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार देखने को मिल रहा है। साल 2017 में राज्य में 5,09,290 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 2,66064 लड़के और 2,43,226 लड़कियों शामिल हैं।
जिलावार आंकड़ें
लिंगानुपात के आंकड़ों की लिस्ट में पानीपत जिला सबसे ऊपर है। पानीपत प्रति 1000 लड़कियों पर 945 लड़कों के साथ सबसे ऊपर है तो वहीं यमुनानगर 943 आंकड़ा के साथ दूसे नंबर पर मौजूद है। नीचे दी गई लिस्ट में देखें किस जिले में क्या हैं लिंगानुपात का आंकड़ा।
जिला साल 2017 के आंकड़े साल 2011 के आंकड़े
पानीपत 945 861
यमुनानगर 943 877
सोनीपत 935 853
सिरसा 928 896
अंबाला 925 882
कुरुक्षेत्र 924 889
करनाल 923 886
हिसार 921 871
झज्जर 920 861
पलवल 914 849
भिवानी 913 884
पंचकुला 910 870
फतेहाबाद 909 903
मेवात 908 906
फरीदाबाद 907 871
गुरुग्राम 901 853
कैथल 900 880
जींद 898 870
रेवाड़ी 893 898
रोहतक 891 868
नारनौल 881