तीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। तीन विद्यालयों में आयोजित इस शिविर में छात्रों को आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के निरीक्षण के दौरान जिला मुख्य आयुक्त ने स्काउट-गाइड के महत्व को बताया।

तीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

तीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तहत गुरुवार को परियोजना बालिका विद्यालय करंडे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कपासी और मध्य विद्यालय चेवाड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला मुख्य आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

प्रधानाध्यापिका अंजलि कुमारी ने मुख्य आयुक्त को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य आयुक्त ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsतीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर