दूरसंचार परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक हुई। बैठक में 4जी सेचुरेशन और भारतनेट परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बीएसएनएल अधिकारी ने बताया कि 95 मोबाइल टावरों में से 61 चालू हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने अन्य टावरों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

दूरसंचार परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में 4जी सेचुरेशन परियोजना, भारतनेट परियोजना सहित दूरसंचार से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल 95 मोबाइल टावर स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 61 टावर स्थापित कर सेवाएं संचालित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने शेष टावरों के निर्माण व संचालन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि दूरस्थ एवं संचार सुविधा से वंचित क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बेहतर दूरसंचार सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदूरसंचार परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश