राष्ट्रीय सम्मेलन में उठेंगी व्यापारियों की समस्याएं, जाएंगे 25 पदाधिकारी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर से व्यापारी सम्मेलन में 25 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। नौ अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कारों से सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रीय सम्मेलन में उठेंगी व्यापारियों की समस्याएं, जाएंगे 25 पदाधिकारी

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले 45वें विशाल व्यापारी सम्मेलन में शाहजहांपुर से भी व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। नौ अगस्त को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाले सम्मेलन में जिले से करीब 25 पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में कोर ग्रुप की बैठक कन्हैया होजरी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने की। बैठक में सम्मेलन में भागीदारी की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि जिले के कम से कम 25 पदाधिकारी नौ अगस्त की सुबह पांच बजे कारों से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होंगे。

सम्मेलन में भागीदारी

जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने बताया कि सम्मेलन में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंघी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खान, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष सतनाम चावला, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुलाटी, जितेंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्यापारियों के मुद्दे

ऑनलाइन ट्रेडिंग से पारंपरिक कारोबार पर असर

बैठक में बताया गया कि ज्ञापन में एक राष्ट्र-एक टैक्स व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, ऑनलाइन ट्रेडिंग से पारंपरिक कारोबार पर पड़ रहे असर तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नगर महामंत्री अतुल गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर से आठ अगस्त को विशाल ऑप्टिकल, कच्चा कटरा परिसर में आयोजित आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ दोपहर 12 बजे करेंगे। इसका आयोजन अजय वर्मा की ओर से किया जा रहा है。

सामान्य प्रश्न

कब और कहाँ व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा?
व्यापारी सम्मेलन नौ अगस्त को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय सम्मेलन में उठेंगी व्यापारियों की समस्याएं, जाएंगे 25 पदाधिकारी