विशेष अभियान के दौरान जिले में लगेंगे 44 लाख पौधे

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में 12 जुलाई को विशेष पौधरोपण अभियान के तहत 44 लाख पौधे लगाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी संबंधित विभागों को संयुक्त प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ाई जा सके।

विशेष अभियान के दौरान जिले में लगेंगे 44 लाख पौधे

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में विशेष पौधरोपण अभियान के तहत 44 लाख पौधों का रोपण होगा। यह पौधरोपण अभियान 12 जुलाई को चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की समन्वय बैठक हुई। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। डीएम ने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें