जेएनवी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 434 छात्रों की जांच
चले स्वास्थ्य शिविर में वायरल-बुखार, दांत, आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने छात्रों को मौसमी बीमारियों की जानका चले स्वास्थ्य शिविर में वायरल-बुखा

बड़गांव। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में पांच दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 434 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 7 से 11 सितंबर तक चले स्वास्थ्य शिविर में वायरल-बुखार, दांत, आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने छात्रों को मौसमी बीमारियों की जानकारी देकर घरेलू उपचार भी सुझाए। स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान के चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत राठी मे बताया शिविर में 434 छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया गया। जांच में 55 छात्र-छात्राओं को विस्तृत नेत्र उपचार के लिए, करीब 20 को दंत चिकित्सक से परामर्श के लिए और 40 छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामान्य विकारों के चलते आगे के परीक्षण के लिए संस्तुति दी गई।
शिविर में डॉ. मानसी, डॉ. आशीष, मेहताब, मनीषा धीमान, स्टाफ नर्स शांति देवी व प्राचार्य राजकुमार गौतम, उप प्राचार्य अंजलि ध्यानी ने चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


