संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली भेजी जा रही 43 लाख की करेंसी बरामद
पीडीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जनरल कोच में करेंसी के साथ एक व्यक्ति धरायासंपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली भेजी जा रही 43 लाख की करेंसी बरामदसंप

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते बुधवार की देर रात साढ़े दस बजे जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख की करेंसी बरामद किया। बरामद करेंसी आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से लेकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी आरोपी के पास से एक और दो के कटे नोट बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद करेंसी हवाला से जुड़ा हो सकता है। हालांकि जीआरपी आरोपी सहित करेंसी को वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दी है। आयकर विभाग मामले की छानबीन करने में जुटा है। जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पीडीडीयू जंक्शन पर अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान बीते बुधवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची अप की संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनीता कुमारी मय फोर्स चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जनरल कोच से काले रंग का पिट्ठू बैग लिए एक संदिग्ध युवक मिला। संदेह होने पर बैग की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में करेंसी बरामद हुई। थाने लाकर जांच करने पर पता चला कि 43 लाख रुपए है। वही आरोपी के पास से एक और दो के कटे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरेदपुर निवासी आलोक कुमार साह है। सीओ ने बताया कि बरामद करेंसी संबंधित कोई काजगात नहीं मिला। वहीं एक और दो रुपये के कटे-फटे नोट मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि हवाला से जुड़ा मामला है। हालांकि बरामद करेंसी सहित आरोपी को वाराणसी आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आयकर विभाग मामले की छानबीन करने में जुटा है। पुलिस टीम में एसआई स्वतंत्र सिंह, अविनाश त्रिपाठी, अरविन्द कुमार यादव, सिपाही यशवन्त चौहान, रणधीर यादव, राहुल मिश्रा, सुदर्शन यादव, शैलेन्द्र कुमार आदि रहे।

