एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15.3 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार से 10 जुलाई के बीच कार्रवाई की और 320 शिकायतों का निस्तारण किया। पीड़ितों के 3.56 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।

एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 15.लाख 30 हजार लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक खाताधारक भी शामिल हैं। जिले के तीनों साइबर थानों की टीमों ने चार से 10 जुलाई के बीच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के एक, साइबर थाना सेंट्रल के छह तथा साइबर थाना बल्लभगढ़ के तीन मामलों में कार्रवाई की। इसके अलावा साइबर थानों ने सप्ताहभर में 320 शिकायतों का भी निस्तारण किया। वहीं पीड़ितों के 3.56 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए, ताकि साइबर अपराधियों तक रकम पहुंचने से रोकी जा सकी।

गिरफ्तार आरोपियों में अनंग पाल, जालम, बालकिशन, रविंद्र कुमार, पवन कुमार, गगन अरोड़ा, विशाल शर्मा, परवीन परमार, मुकेश शर्मा, साहिल अली, सकलीन गाजी, प्रकाश, सुखदेव, राकेश कुमार, संदीप कुमार, हर्ष गोतिया, दीपक, समयक, मनुज, अश्मित, मित अग्रवाल, योगेश रावत, रविंद्र सिंह, साजिद अली, गौतम ठुकराल, सूर्यप्रताप सिंह, जीवन कुमार, राहुल, शुभम तोमर, रवि कुमार, महेश सैन, गोपालजी, गोटी हितेश भाई, अनीता कुशवाह, शोभित गौड़, वीरेंद्र सिंह, नसीम, सुनील, अतुल, यितेंद्र, दिलखुश मीणा और राजेश बैंसला शामिल हैं।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अधिकांश लोग अधिक मुनाफे के लालच, फर्जी निवेश योजनाओं, शेयर ट्रेडिंग, टास्क फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन झांसों में फंसकर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। लालच में फंसकर लोग मोटी रकम गंवा देते हैं । उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने के साथ-साथ www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें