चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टरों ने रोजाना 400 उड़ानें भरीं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले चरण में रोजाना 400 हेलीकॉप्टर उड़ानें चलीं। मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए 26 जून तक कुल 12032 शटल उड़ानें संचालित की गईं। पिछले साल की दुर्घटनाओं के बाद निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया था।

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टरों ने रोजाना 400 उड़ानें भरीं

नई दिल्ली, एजेंसी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले चरण में रोजाना लगभग 400 हेलाकॉप्टर उड़ानें परिचालित की गईं। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखा गया, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर यात्रा 26 जून से रोक दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बताया गया कि हेलीकॉप्टर उड़ानों का पहला चरण अप्रैल में यात्रा के साथ ही शुरू हो गया था। तब से 26 जून तक कुल 12032 शटल उड़ानों का परिचालन किया गया। इनमें 67064 यात्रियों ने उड़ान भरी।

इसके अलावा 2065 चार्टर्ड उड़ानों से 11715 यात्रियों ने चारधामों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा सीजन में हुए हादसों की व्यापक समीक्षा के बाद निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया, एटीसी समन्वय बेहतर हुआ और उड़ानों के लिए परिचालन अवस्थापना को अपग्रेड किया गया। इससे इस बार सुरक्षा मानकों और नियमों के बेहतरीन पालन से रोजाना 400 उड़ानें बिना किसी दुर्घटना के परिचालित की गईं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।