जमुई: लग्जरी कार से 380 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई। शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार

जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई। शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम ने एक लग्जरी कार से 380 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किया। यह कार्रवाई उत्पाद पुलिस की टीम ने सिकंदरा के पुरानी चौक पर की। स्कोडा गाड़ी से शराब की खेप बोकारो से बेगूसराय ले जाया जा रहा था। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धनतेरस कुमार और प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। दोनों बोकारो का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में स्कोडा कार पंजीयन संख्या बीआर 01बीए 0649 को जप्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार में आईकॉनिक एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की और ऑफिसर चॉइस ब्रांड की शराब पाई गई। गिरफ्तार युवकों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।


