38 wives 89 children the head of the world largest family is no more 38 पत्नियां, 89 बच्चे: नहीं रहा दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia News38 wives 89 children the head of the world largest family is no more

38 पत्नियां, 89 बच्चे: नहीं रहा दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया

मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीएम जोरमथांगा ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने...

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, आईजोल।Sun, 13 June 2021 05:58 PM
share Share
Follow Us on
38 पत्नियां, 89 बच्चे: नहीं रहा दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया

मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीएम जोरमथांगा ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।"

जिओना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में रहता है। यह आत्मनिर्भर है।अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की गरीब-समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है। आपको बता दें कि उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं।

— ANI (@ANI) June 13, 2021

जिओना चाना के परिवार 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते थे। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।

आपको बता दें कि परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करती हैं। इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं। 

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।