शूटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियनशिप बनी
राजेंद्र नगर के स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। साहिबाबाद, मेरठ और हापुड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को बधाई देने के अलावा, चयनित छात्रों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। साहिबाबाद, मेरठ और हापुड़ के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के खेल संयोजक सत्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, उपाध्यक्ष राधेश्याम और प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के छह छात्रों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


