नेपाली छात्रों के प्रवेश की एसओपी और शोधार्थियों की स्पॉन्सरशिप नीति मंजूर

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

यूओयू में 36वीं विद्यापरिषद की बैठक में 19 प्रस्ताव पारित दूरदर्शन उत्तराखंड पर रोज 30

नेपाली छात्रों के प्रवेश की एसओपी और शोधार्थियों की स्पॉन्सरशिप नीति मंजूर

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 36वीं विद्यापरिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई। कुलसचिव एवं सदस्य सचिव खेमराज भट्ट ने कार्यसूची के सभी 19 प्रस्ताव परिषद के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदन और संस्तुति प्रदान की गई। इस दौरान 35वीं विद्यापरिषद की कार्यवाही एवं उस पर की गई अनुपालन कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। साथ ही यूजीसी-डीईबी से प्राप्त मान्यता के आधार पर बीएड ओडीएल, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कार्यक्रमों के संचालन, नेपाली विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मानक संचालन प्रक्रिया, शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रायोजन नीति और नई पीएचडी प्रवेश व्यवस्था से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

परिषद ने ‘स्वामी विवेकानन्द उत्तराखंड ई-पुस्तकालय योजना’, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पुरानी अध्ययन सामग्री का निःशुल्क वितरण, दीक्षांत समारोह से पूर्व उपाधि प्रदान किए जाने की व्यवस्था, यूजीसी के निर्देशों के अनुरूप कृषि एवं उद्यानिकी विषयों के संचालन और रसायन विज्ञान एवं गणित विभाग के शोधार्थियों की पीएच.डी. मौखिक परीक्षाओं की आख्या का भी अनुमोदन किया। बैठक में अध्ययन केन्द्रों पर एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों के संचालन के लिए नियमावली, सीआईक्यूए की बैठक की संस्तुतियां, विभिन्न विद्याशाखाओं के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ की अनुशंसाएं, स्क्रूटनी के उपरांत परीक्षा परिणामों में प्राप्त भिन्नताओं से संबंधित विषय तथा पंजीकृत शिक्षार्थियों के हित में दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रतिदिन 30 मिनट का समय स्लॉट उपलब्ध कराने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाली छात्रों के प्रवेश की एसओपी और शोधार्थियों की स्पॉन्सरशिप नीति मंजूर