बीएयू को 20 एग्री स्टार्टअप्स के लिए 1.46 करोड़ मिलेंगे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय के 35 एग्री स्टार्टअप्स ने जयपुर में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान में अपनी नवाचारों का प्रदर्शन किया। समिति ने 20 स्टार्टअप्स को 1.46 करोड़ रुपये के अनुदान देने का निर्णय लिया। इन स्टार्टअप्स में स्मार्ट फार्मिंग, प्रिसीजन एग्रीकल्चर और जैविक उर्वरक जैसे समाधान शामिल थे।

बीएयू को 20 एग्री स्टार्टअप्स के लिए 1.46 करोड़ मिलेंगे

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के सबएग्रीस द्वारा इनक्यूबेट किए जा रहे 35 एग्री स्टार्टअप्स ने चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर में आयोजित सेलेक्शन एंड इन्वेस्टमेंट कमेटी के समक्ष अपनी अत्याधुनिक कृषि नवाचारों, व्यवसाय मॉडल एवं विस्तार योजनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। दो दिवसीय गहन तकनीकी एवं व्यावसायिक मूल्यांकन के उपरांत समिति ने 20 स्टार्टअप्स को एक योजना के तहत 1.46 करोड़ का अनुदान दिए जाने पर सहमति बनी है।बैठक में प्रस्तुत स्टार्टअप्स ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में विकसित अनेक अत्याधुनिक समाधानों का प्रदर्शन किया। एआई और आईओटी आधारित स्मार्ट फार्मिंग, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, डेयरी-टेक प्लेटफॉर्म, आधुनिक मत्स्य पालन, डिजिटल कृषि विपणन, हाइड्रोपोनिक्स, वर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक उर्वरक, मखाना एवं रूट वेजिटेबल आधारित मूल्य संवर्धित उत्पाद, फार्म-टू-फोर्क पोल्ट्री मॉडल, पराली आधारित पोषक पशु आहार आदि से जुड़ा स्टार्टअप्स प्रस्तुत किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।