32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन
हिन्दुस्तान, दुमका
दुमका, प्रतिनिधि। डिजिटल : 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजनडिजिटल : 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन

प्लस टू जिला स्कूल दुमका में सोमवार को 32वीं एनसीएससी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। बच्चों को अपने आसपास की समस्याओं को विज्ञान के नजरिए से देखना और समाधान खोजना सीखना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल और शोध पत्र प्रस्तुत किए। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मौके पर कई विद्यालयों के शिक्षक, छात्र एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


