10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज :::::::::सल उत्पादन समेत विभिन्न विषयों पर रिसर्च पेपर को किया गया प्रस्तुत 86 बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, 10 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन फोटो नंबर: फोटो नंबर:...

10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीपी इंटर स्कूल में शनिवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 86 प्रतिभागियों ने अपने शोधपत्र और वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रस्तुत परियोजनाओं में से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय जिले में ही किया जाएगा।

कार्यक्रम का महत्व

जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा सामने आती है और उसमें निखार आता है। बच्चों ने वैज्ञानिक सोच के साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत की हैं। यह प्रयास सराहनीय है। बच्चों को इसे जीवन में आगे भी जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य में भी ऐसे अवसर मिलते रहेंगे। उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षकों को भी नमन किया। शिक्षकों का बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

बच्चों का चयन

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां बाल वैज्ञानिकों के माध्यम से शोध कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाता है। इससे बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य बचपन से ही अनुसंधान की प्रवृत्ति वाला होता है और जीवनभर सीखता रहता है। इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराते हैं। कहा कि शोध केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि खुले वातावरण में भी अनुसंधान किया जा सकता है। न्यूटन ने भी गुरुत्वाकर्षण के नियम को खुले वातावरण में समझा था, इसके लिए उन्होंने किसी प्रयोगशाला का सहारा नहीं लिया। कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं और उनमें अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करें।

अवॉर्ड्स और सहयोग

इन बच्चों को किया गया चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के दस बच्चों का चयन किया गया। जुनियर ग्रुप से मिडिल स्कूल छौड़ाही की तृप्ति व यूएमएस करुणातर की सलोनी कुमारी, अर्बन जुनियर से मिडिल स्कूल बीहट की माही कुमारी, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल की काव्या मसकरा व सांनवी प्रिया शामिल है। सीनियर अर्बन से बीआरडीएवी के श्लोक सिंह, बीपी इंटर स्कूल की रुहि कुमारी, डीएवी इटवा के आजाद भारद्वाज, उड़ान इंटरनेशनल की सोनाक्षी राज व आराध्या चौधरी शामिल है।

सम्मानित विद्वान

इस अवसर पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमाकांत चौधरी, एसके महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. स्वपना चौधरी, जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, जिला शैक्षिक समन्वयक प्रो. संजय कुमार, राजेंद्रनारायण सिंह आदि थे। स्वागत भाषण बीपी इंटर स्कूल की प्राचार्य कामिनी कुमारी ने किया। इस अवसर पर रामाशीष सिंह, प्रो. प्रभु रंजन सिंह तथा राज्य में सम्मानित शिक्षिका प्रभा कुमारी को अंग वस्त्र, पौधा एवं मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। परियोजनाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रो. अशोक कुमार, ऋषिकेश कुमार, रमेश कुमार, प्रो चुनचुन सिंह, प्रो कुंदन कुमारी, आरपी मंडल, गणपति कुमार, महालक्ष्मी कुमारी, माधुरी कुमारी,बी के झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम कुमार, पंकज कुमार, अरुण हरि, अरुण कुमार, अनुरागी चौरसिया, किसलय, अमरजीत कुमार, बीपी इंटर स्कूल की विमल कुमारी मीनाक्षी शंकर, सुनीता, राधा, नीतू, कामायनी, प्रियंका आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।

रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

बातचीत के लिए सामान्य प्रश्न

✦32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहाँ हुआ?−
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बेगूसराय में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व