राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की बैठक में प्रोजेक्ट पर चर्चा
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अनुमंडल स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन... उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में हुई। अध्यक्षता जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार एवं संचालन स्कूल के एचएम

मंझौल, बेगूसराय। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के जिला स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए शिक्षकों के अनुमंडल स्तरीय आयोजन समिति की बैठक 15 जुलाई को उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में हुई। अध्यक्षता जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार एवं संचालन स्कूल के एचएम अपूर्व घोष ने किया। बैठक में संपूर्ण अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के लगभग 32 विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एचएम अपूर्व घोष एवं जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने सम्मलित रूप से किया।
बैठक में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
हर्षवर्धन कुमार ने 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के मुख्य विषय पर विस्तार से चर्चा की। सभी शिक्षकों से बाल वैज्ञानिकों के रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। उनके समस्याओं का समाधान किया गया। रजिस्ट्रेशन करने का तारीका को विस्तार से बताया गया। लिंक पर जाने के बाद सर्वप्रथम चाइल्ड रजिस्ट्रेशन सेलेक्ट करना है, उसके बाद अपना ईमेल आईडी डालना है। ईमेल आईडी के बाद ओटीपी आएगा आगे जो भी डिटेल मांगा जाए उसे भरें । सबमिट करने के बाद डाउनलोड ऑप्शन आएगा पीडीएफ डाउनलोड करना है।
परियोजना निर्माण की जानकारी
जिला शैक्षिक समन्वयक प्रो.संजय कुमार ने पॉलिथीन तथा ई कचरा प्रबंधन, ऊर्जा के विकल्प सौर ऊर्जा, पावर अल्कोहल, जल संचयन एवं नेचुरल वाटर रिचार्ज, जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण, भोजन, कृषि एवं स्वस्थ्य तथा निरंतर के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग से संबंधित विषयों पर विभिन्न प्रकार के परियोजनाओं के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। छौड़ाही प्रखंड के शिक्षक भवेश कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट बनाने के लिए आपको लॉग बुक से शुरू करना होगा तत्पश्चात आगे बढ़ें। अंत में अनुमंडल आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें अनुमंडल समन्वयक के रूप में सर्वसम्मति से सुमित कुमार, दुर्गा प्लस टू हाई स्कूल मेघौल का चयन किया गया। अनुमंडल शैक्षिक समन्वयक के रूप में कुमारी लक्ष्मी प्लस टू राजेश्वरी स्कूल चेरिया बरियारपुर का चयन किया गया। प्रखंड समन्वयक के रूप में छौड़ाही के लिए भावेश कुमार, खोदावंदपुर के लिए रवीश कुमार व चेरियाबरियारपुर के लिए गोपाल कुमार का चयन किया गया। रिपोर्टर:संजय कुमार


