जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आठ अक्टूबर को
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 32वीं जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 8 अक्टूबर को द्वारकानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। सभी स्कूलों को डीईओ द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। बाल वैज्ञानिकों को पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 32वीं जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 8 अक्टूबर को द्वारकानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। इस संबंध में डीईओ ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। इसमें उन्हीं विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक भाग ले सकेंगे, जिनका पंजीकरण भारत सरकार डीएसटी की निर्धारित वेबसाइट पर पूर्व में कराया जा चुका है। पंजीकृत बाल वैज्ञानिकों के हिन्दी एवं अंग्रेजी सारांश अपलोड करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर तक विस्तारित की गई है।


