खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
पिथौरागढ़ में खटीमा गोलीकांड की 32वीं बरसी पर चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खटीमा गोल

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। खटीमा गोलीकांड की 32वीं बरसी पर चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खटीमा गोलीकांड में हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य तो बना, लेकिन आज भी प्रदेश अपेक्षित विकास से दूर है। उन्होंने राज्य की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों और सपनों के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया था, वे अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो सके हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड को एक और आंदोलन की आवश्यकता है।
इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह मेहता, जिला महामंत्री मदन पोखरिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, संरक्षक रमेश बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, युवा नेता भवान सिंह बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


