सीएसए में 29 और 30 को जुटेंगे 100 दलहन वैज्ञानिक
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और भारतीय दल अनुसंधान संस्थान द्वारा रबी दलहनी फसलों पर 31वीं वार्षिक समूह बैठक 29 और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें 100 से अधिक शोध वैज्ञानिक भाग लेंगे और कृषि अनुसंधान में आधुनिक तकनीकों के महत्व पर चर्चा करेंगे।

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं भारतीय दल अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) ने संयुक्त रूप से रबी दलहनी फसलों पर अखिल भारतीय 31वीं वार्षिक समूह बैठक 29 और 30 अगस्त को आयोजित करेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इस सम्मेलन में देश भर के ख्याति प्राप्त 100 से अधिक दलहनी फसलों के शोध वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। चुनौतियों से निपटने के लिए कृषि अनुसंधान में आधुनिक उपकरणों तथा विशिष्ट उत्पाद विकसित करने के महत्व आदि को रेखांकित करेंगे।


