उपलब्धि: एनसीसी के 303 कैडेटों को मिला ‘बी’ प्रमाण पत्र
15 यूपी बटालियन एनसीसी के 303 कैडेट्स ने एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण और मेहनत के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। परीक्षा में विभिन्न विषयों का मूल्यांकन हुआ। कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई दी। यह प्रमाण पत्र युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का एक महत्वपूर्ण कदम है।
15 यूपी बटालियन एनसीसी के 303 कैडेट्स ने एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बटालियन से जुड़े विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कैडेट्स को प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए ‘बी’ प्रमाण पत्र दिया गया। परीक्षा में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता, सैन्य जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यापक मूल्यांकन किया गया। चैथम लाइन में हुए कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर 15 यूपी बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कर्नल ने कहा कि एनसीसी का ‘बी’ प्रमाण पत्र केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।कर्नल रावतन ने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक तथा राष्ट्र के भावी नेतृत्वकर्ता बनने की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने इस सफलता के लिए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स, स्थायी प्रशिक्षण स्टाफ, केयरटेकर ऑफिसर्स एवं संबद्ध शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों के योगदान की भी सराहना की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


