मेरठ : प्रकृति बचाने के संदेश के साथ शुरू हुई 3000 किमी की साइकिल यात्रा

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 'प्रकृति पथ' नामक 3000 किमी लंबी साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश देने के लिए है। यात्रा 17 नवंबर को नेपाल के जनकपुर से मेरठ पहुंचेगी।

मेरठ : प्रकृति बचाने के संदेश के साथ शुरू हुई 3000 किमी की साइकिल यात्रा

मेरठ। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 3000 किलोमीटर लंबी ‘प्रकृति पथ’ साइकिल यात्रा का मेरठ में सांकेतिक शुभारंभ किया गया। यात्रा का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देना है। शुक्रवार सुबह सात बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर साइकिल यात्रा शुरू हुई। साइकिलिस्ट हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम और इंदिरा चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। यहां 1857 की क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यात्रा में प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. डॉ. श्याम घई, अरविंद गौड़, शोभित प्रसाद गौड़, लोकेश रोहिला, पवनेश गौड़, राजीव यादव, कपिल शर्मा, प्रथम त्यागी और सम्यक जैन आदि साइकिलिस्ट शामिल रहे।पवनेश गौड़ ने बताया कि नेपाल के जनकपुर से प्रस्तावित यह यात्रा 17 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। एमएसएम, केएलआई, ब्लासम, ज्ञानोदय, जीटीबी, ऋषभ अकादमी, डीपीएस, मिलेनियम और बीडीएस आदि शिक्षण संस्थानों व एनजीओ सहभागिता करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेरठ : प्रकृति बचाने के संदेश के साथ शुरू हुई 3000 किमी की साइकिल यात्रा