पति ने फोन नहीं उठाया तो फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या
मृतका तीन बच्चे की मां थी, तीनों बच्चे स्कूल में पढ़ने गए थे, सास खेत में कर रही थी काम मृतका के पति और ससुर दोनों दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं, गांव में रहती है सिर्फ सास

वैशाली। सं.सू. पारिवारिक कलह के बाद पत्नी द्वारा पति को फोन किए जाने पर फोन रीसिव नहीं किए जाने पर पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव निवासी नीलू देवी उम्र 30 वर्ष जो फकीरा साह की बहू व राजेश साह की पत्नी थी। उसने शुक्रवार की दोपहर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
महिला के परिवार की स्थिति
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतका तीन बच्चे की मां थी। मृतका के पति और ससुर दोनों दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। गांव में सिर्फ मृतका की सास रहती थीं। सास एवं बहू के बीच झगड़ा होने के बाद बहू ने अपने पति को फोन लगाई। उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका के तीनों बच्चे घटना के समय स्कूल पढ़ने गए थे। सास भी खेत में काम करने गई हुई थी।
मामले की जांच
सूचना मिलते ही गांव में पहुंचे गदाई सराय गांव निवासी मृतका के भाई विशाल कुमार ने सास पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रभात


