ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेन्या से 3 भारतीय और 7 नेपाली लड़कियां मुक्त कराई गई: सुषमा

केन्या से 3 भारतीय और 7 नेपाली लड़कियां मुक्त कराई गई: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि भारतीय सरकार ने केन्या से तीन भारतीय एवं सात नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गई...

केन्या से 3 भारतीय और 7 नेपाली लड़कियां मुक्त कराई गई: सुषमा
एजेंसी,नई दिल्लीThu, 04 Jan 2018 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को बताया कि भारतीय सरकार ने केन्या से तीन भारतीय एवं सात नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गई थीं। मंत्री ने कहा कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है।

चारा घोटाला: जानिए, पर्दाफाश करनेवाले कौन हैं वो पांच ईमानदार ऑफिसर

सुषमा ने कई ट्वीट कर बताया कि, ''हमने केन्या से तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त कराया है। ये सभी लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गई थीं। सात नेपाली लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गए थे और उन्हें मोम्बासा में बंधक बनाकर रखा गया था।

गोपालदास सक्सेना 'नीरज' का आज 93वां जन्मदिन, यहां पढ़ें उनकी कुछ चुनिंदा कविताएं

उन्होंने बताया कि मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर रहा है, ताकि मामले में संलिप्त उक्त एजेंटों एवं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। मंत्री ने लड़कियों को बचाने में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुरई एवं प्रथम सचिव करण यादव के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री ने मदद के लिये केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें