खेल--लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 और 27 सितंबर को बरेली में आयोजित की जाएगी। लखनऊ एथलेटिक्स टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसके चयन के लिए ट्रायल 15 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

खेल--लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 और 27 सितंबर को बरेली में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतिभाग करने वाली टीम के गठन को चयन ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। यह चयन ट्रायल 15 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होंगे। शहर भर के खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु आठ अक्तूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी अनिवार्य है।

जिन खिलाड़ियों का जन्म आठ अक्तूबर 2008 या उससे पहले हुआ है, वे ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश की एथलेटिक्स टीम में जगह मिलेगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स की यह टीम दिल्ली में आठ से दस अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल--लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को