290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

भगवानपुर हाट में पुलिस ने दो महंगी गाड़ियों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कारों का पीछा कर उन्हें गजियापुर में पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार और शांतनु कुमार शामिल हैं। पूछताछ की जा रही है।

290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो महंगी गाड़ियों में लादकर ले जाए जा रहे 290 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई छपित कुमार चौबे व एसआई अनिल कुमार ने पुलिस बलों के साथ दोनों गाड़ियों का पीछा कर क्षेत्र के गजियापुर में पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि महंगी गाड़ियों से शराब की तस्करी की जा रही थी। इन गाड़ियों को पीछा करके पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने इन गाड़ियों में सवार दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज बड़कागांव बखतौली गांव के रमेश सिंह के पुत्र रंजीत कुमार और सत्येन्द्र सिंह के पुत्र शांतनु कुमार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।