देसही के 269 अध्यापकों ने बीआरसी पर हुए प्रशिक्षण में सीखा निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप संचालन का गुर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देसही देवरिया में 269 शिक्षकों ने निपुण लक्ष्य और दीक्षा एप के संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय था, जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षामित्रों को भाग लेने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

देसही के 269 अध्यापकों ने बीआरसी पर हुए प्रशिक्षण में सीखा निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप संचालन का गुर

देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड देसही देवरिया के 269 शिक्षकों ने निपुण लक्ष्य और दीक्षा एप के संचालन का गुर सीखा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित हुआ। विकास क्षेत्र के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र में संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया गोपाल मिश्रा के देख रेख में तीन बैच में प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमें विकास क्षेत्र के संपूर्ण 269 अध्यापकों (शिक्षामित्र, अध्यापक, प्रधानाध्यापक) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सत्रों में विभाजित प्रशिक्षण संचालित हुआ। संदर्भदाता के रूप में ए आर पी प्रवीण मणि त्रिपाठी, राम बहादुर सिंह, त्रियुगी प्रसाद महफुजुर्रहमान, मनोज गुप्ता तथा तकनीकी सहायक के रूप में दीपक कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, ने अपने भूमिका का निर्वहन किया।

पीपीटी, गतिविधि, ऑडियो- वीडियो आधारित इस प्रशिक्षण में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों को सुचारू रूप से,रोचक तरीके से पढ़ाने की तकनीकियों को बताया गया। निपुण लक्ष्य, दीक्षा ऐप का प्रयोग, आकलन ट्रैकर, निपुण तालिका भरने के गुण बताया गया। प्रशिक्षण में रवि प्रताप शुक्ला, सर्वेश वर्मा,अर्चना जायसवाल, अनामिका मिश्रा, अंकिता सिंह, रामप्रवेश कनौजिया, सुधीर विश्वकर्मा, पारसनाथ सहित 269 शिक्षक, शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेसही के 269 अध्यापकों ने बीआरसी पर हुए प्रशिक्षण में सीखा निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप संचालन का गुर