26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

सांडी में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने 26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के साथ दिलाने का आह्वान किया। चयन प्रक्रिया के दौरान 29 रिक्त पदों के लिए विशेष ध्यान रखा गया।

26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

सांडी। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने 26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सहायिकाओं से क्षेत्र के कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 29 रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अस्मिता सेन ने की, जबकि संचालन सुपरवाइजर संध्या यादव ने किया।

कार्यक्रम में बीडीओ अस्मिता सेन, सीडीपीओ रीता बाजपेई तथा ब्लॉक प्रशासक के प्रतिनिधि मनोज दीक्षित ने संयुक्त रूप से लड़ैतापुरवा की मोनी, म्योढ़ा की रुबी, उमरौली की शीलू, चन्दऊ बक्शा की रेनू, पंचमपुरवा की रोली सहित कुल 26 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीडीपीओ रीता बाजपेई ने बताया कि तीन चयनित सहायिकाएं कार्यक्रम में अनुपस्थित रहीं। एडीओ (आरडी) राजीव दीक्षित, सुपरवाइजर रबिजा पटेल, सुनीता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र