उरई में निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के वेल्डर की मौत

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में शनिवार रात निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरने से 25 वर्षीय गौरव जाटव की मौके पर मौत हो गई। वह मॉल में वेल्डिंग कार्य कर रहा था और साथी मजदूरों के साथ रह रहा था। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उरई में निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के वेल्डर की मौत

उरई। संवाददाता उरई रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की देर रात एक निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक यहां मॉल में वेल्डिंग का काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन शुरुआती छानबीन में मामला हादसा मान रही है।पिछले कई सालों से रेलवे की जमीन पर स्टेशन के सामने मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कस्बा बुगरासी थाना नरसैना बुलंदशहर का 25 वर्षीय गौरव जाटव वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने कई साथी मजदूरों के साथ इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में रहता था।

बताया गया है कि शनिवार की देर रात गौरव पेशाब करने के लिए उठा। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई अधिक होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने जब उसे नीचे गिरा देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजेन्द्र नगर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं तो छानबीन की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउरई में निर्माणाधीन मॉल की दूसरी मंजिल से गिरकर बुलंदशहर के वेल्डर की मौत