ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअसम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत

असम के 33 में से 25 जिले सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गये तथा बाढ़ के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में दो...

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत
गुवाहाटी, एजेंसीTue, 30 Jun 2020 05:35 AM
ऐप पर पढ़ें

असम के 33 में से 25 जिले सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गये तथा बाढ़ के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में दो तथा बारपेटा एवं ग्वालपारा जिलों में एक एक व्यक्ति की जान चली गयी।
धेमाजी, लखीमपुर, उदालगिरि, चिरांग, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, मजूली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गये हैं।

बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख , नालबारी में 1.17 लाख तथा मोरीगांव एंव धेमाजी जिले में एक एक लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं। ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें