बिरसा चौक से युवती को भगा ले गया युवक, केस दर्ज
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा भगा लिया गया। युवती के भाई की शिकायत पर मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। युवती 24 जुलाई को अपने घर से निकली थी और तब से लापता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को खोजने में जुटी है।

रांची। बिरसा चौक स्थित आंबेडकर नगर में रहने वाली 23 साल की युवती को एक युवक शादी की नीयत से झांसा देकर ले भागा। मामले में युवती के भाई शिव महली की लिखित शिकायत पर हटिया के भवानीपुर में रहने वाले युवक मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक की बहन पिछले 24 जुलाई को सुबह में अपने आवास से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच यह जानकारी हुई कि मनीष नाम का युवक झांसा देकर युवती को भगा ले गया है।
केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस युवती की बरामदगी व नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


