चलते-चलते-- उम्र 23 माह, लेकिन दिमाग तूफानी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
गुवाहाटी के मोरीगांव जिले में रहने वाले उत्कर्ष हजारिका ने 23 महीने की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने 22 प्रकार के खाने, 28 फल, 28 पक्षी, 28 वाद्ययंत्र, 12 फूल और 11 पेशों के नाम याद किए हैं। उनकी मां ने लगातार सीखने के कारण इस सफलता को संभव बताया।

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मोरीगांव जिले के सोनारीगांव में रहने वाले उत्कर्ष हजारिका ने अपने ज्ञान के दम पर 23 महीने की उम्र में ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवा लिया है। उन्हें 22 तरह की खाने की चीजें, 28 फल, 28 पक्षी, 28 वाद्ययंत्रों, 12 फूल, 11 पेशों के नाम याद हैं। वह शरीर के 26 अंग, अंतरिक्ष से जुड़ी 25 चीजें और 16 स्मारक पहचान सकते हैं। उन्हें मिले प्रमाणपत्र में बताया गया है कि वह हफ्ते के दिनों, महीनों, आठ ग्रहों और सात महाद्वीपों के नाम बता सकते हैं। उत्कर्ष की मां ने बताया कि यह कामयाबी घर पर लगातार सीखने और हौसला बढ़ाने से मिली है।
उन्होंने उत्कर्ष का वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजा था।


