बहादुरपुर में सड़क हादसे में युवक घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बोकारोजैनामोड़ के बहादुरपुर में 22 वर्षीय मनसु चंद्र दास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। मनसु अपनी बाईक से घर लौट रहे थे, तभी एक विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर अस्पताल में भेजा गया।

जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग में जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय मनसु चन्द्र दास घायल हुए है। घटना शनिवार की रात लगभग 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय मनसु चन्द्र दास बाईक पर सवार होकर जैनामोड़ से बहादुरपुर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में स्वागत होटल के समीप विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में मनसु दास गंभीर रुप से घायल हुए। घायल को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया।
पुलिस ने सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए थाने ले गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


