काम पर निकली युवती चार दिन से लापता, अपहरण का केस
मुजफ्फरपुर में एक 22 वर्षीय युवती चार दिन से लापता है। उसके पिता ने बुधवार को नगर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एक युवक और उसके परिवार पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है, जिससे अनहोनी का खतरा बढ़ गया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके से एक 22 वर्षीय युवती चार दिन से लापता है। इस संबंध में बुधवार को उसके पिता ने नगर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक युवक और उसके परिवार पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बीते 12 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे घर से काम के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कोठिया रोड निवासी आरोपित विशाल कुमार उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।
पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपित विशाल उनकी बेटी पर जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था और बात न करने पर अनहोनी करने की धमकी देता था। जब पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर लड़के की मां उन्ती देवी और भाई गोलू पासवान से संपर्क किया तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पिता का कहना है कि उनकी पुत्री का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इससे अनहोनी की आशंका है।


