दीक्षांत समारोह के लिए मुक्त विवि में पंजीकरण शुरू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने 17 जुलाई को प्रस्तावित 21वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिसमें दिसंबर 2025 और जून 2026 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। पंजीकरण 15 जुलाई तक किया जाना है और समारोह के लिए विशेष ड्रेस कोड भी लागू है।

दीक्षांत समारोह के लिए मुक्त विवि में पंजीकरण शुरू

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने 17 जुलाई को प्रस्तावित 21वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। समारोह में दिसंबर 2025 तथा जून 2026 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। उपाधि प्राप्तकर्ता एवं पीएचडी उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को 15 जुलाई तक 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना है।समारोह के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। पुरुष शिक्षार्थियों को सफेद कुर्ता-धोती अथवा सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आना होगा जबकि महिला शिक्षार्थियों के लिए हल्के पीले रंग की मैरून बार्डर वाली साड़ी एवं ब्लाउज अथवा सलवार-कुर्ता पहनना अनिवार्य है। शुल्क की रसीद दिखाकर 16 जुलाई को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सरस्वती परिसर से अंगवस्त्र प्राप्त करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।