भेलवाघाटी नरसंहार की बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

भेलवाघाटी गांव में 11 सितंबर 2005 को नक्सलियों द्वारा किए गए नरसंहार की 21वीं बरसी पर शोक सभा का आयोजन किया गया। घटना में 17 ग्रामीणों की हत्या हुई थी। मृतकों के परिजनों को मुआवजा और अन्य सहायता देने के कई आश्वासन आज तक नहीं पूरे हुए हैं। ग्रामीणों ने बकाया मुआवजा और सुविधाएं मांगी।

भेलवाघाटी नरसंहार की बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि

देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी गांव में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन कर नक्सलियों द्वारा किए गए प्रदेश के सबसे बड़े नरसंहार की 21वीं बरसी पर घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि 11 सितंबर 2005 की रात में नक्सलियों द्वारा भेलवाघाटी गांव में जन अदालत लगाकर एक एक कर 17 ग्रामीणों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भेलवाघाटी पहुंचकर मृतकों के आश्रितों के लिए कई प्रकार की घोषणाएं की थीं। जिसमें मृतकों के परिजनों को मुआवजा, आवास, पेंशन, बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा और एक-एक सरकारी नौकरी देने की बात कही गई थी। जिसमें मृतक युवकों के आश्रितों के लिए किये गये कई आश्वासन आज तक पूरा नहीं होने की बात कही जा रही है। सलामत अंसारी, गफुर अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रांची के नाम आवेदन देकर उक्त नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों को बकाया मुआवजा भुगतान कराने की मांग की गई है। बताया गया कि मृतकों के परिजनों को 2.50 लाख रुपये मुआवजा, आवास तथा एक-एक सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कई आश्रित आज भी अपने अधिकार से वंचित हैं。

गांव में पेयजल और सिंचाई की समस्या बरकरार

ग्रामीणों ने बताया कि नरसंहार के बाद भेलवाघाटी में थाना स्थापित हुआ। फतेहपुर मोड़ से भेलवाघाटी तक सड़क का निर्माण हुआ। जमा दो उच्च विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय का भी संचालन शुरू हो गया है। गांव में पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई की सुविधा के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सलामत मियां, सादिक मियां, मुमताज अंसारी, मकबूल मियां, अब्बास अंसारी, गफूर मियां, शमसुद्दीन अंसारी, जुम्मन मियां, तिलो मियां, रोजनी बीबी आदि लोगों ने मृतकों के आश्रितों को बकाया मुआवजा की राशि का भुगतान करने तथा गांव में पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग सरकार से की है।

सामान्य प्रश्न

✦भेलवाघाटी में नरसंहार कब हुआ था?−
भेलवाघाटी में नरसंहार 11 सितंबर 2005 को हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभेलवाघाटी नरसंहार की बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि