अपडेट::: हैदराबाद में नर्स की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हैदराबाद में 21 वर्षीय नर्स की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव अस्पताल के पास एक कमरे में मिला, जहां वह काम करती थी। पुलिस के अनुसार, नर्स के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद में 21 वर्षीय नर्स की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव शनिवार को उस अस्पताल के पास एक कमरे में मिला, जहां वह काम करती थी। उसके चेहरे पर खून से सने चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को कमरे में मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास हुआ था या नहीं। इसके लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:हैदराबाद में 21 वर्षीय नर्स की हत्या
घटना के संबंध में पहाड़ी शरीफ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला भद्राद्री कोठागुडेम जिले की रहने वाली थी और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से थी।


