कॉलेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय छात्रा जो कॉलेज जा रही थी, संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई है। उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने जगदीशपुर के एक युवक पर संदेह जताया है। छात्रा का मोबाइल फोन देर रात बंद मिला।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की थाना क्षेत्र से एक मोहल्ले से कॉलेज के लिए घर से निकली एक 21 वर्षीय छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई है। खोजबीन के बाद पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 11 जुलाई की है।छात्रा के पिता ने उसे दोपहर करीब 11 बजे कच्ची पक्की चौक पर एलएस कॉलेज जाने के लिए छोड़ा था। इसके बाद से वह लापता है। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्वीच ऑफ मिला। पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में दिए आवेदन में सीतामढ़ी जिले के जगदीशपुर निवासी एक युवक पर आशंका जताई है।
पिता का आरोप है कि उक्त युवक उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना या अनहोनी कर सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


