खतरा: साइबर अपराध में हर साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी- राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि साइबर जगत में हो रहे अपराध में हर साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ हाल में हुई एक आंतरिक बैठक में नसीहत दी कि सुरक्षा बल भविष्य की...

hindustan sikhar samagam 7th session with Home Minister Rajnath Singh and editor in chief shashi sek

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि साइबर जगत में हो रहे अपराध में हर साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ हाल में हुई एक आंतरिक बैठक में नसीहत दी कि सुरक्षा बल भविष्य की इस बड़ी चुनौती के लिहाज से स्वयं को तैयार करें।

सुरक्षा बलों को आगाह किया : गृह मंत्रलय को मिली सीईआरटी-इन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गृहमंत्री ने कहा है कि कम्प्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग जिस गति में बढ़ रहा है उसी गति से साइबर अपराध भी बढ़ रहा है। उन्होंने साइबर दुनिया में उग्रवादी व आतंकी गुटों की हरकत को लेकर भी सुरक्षा बलों को आगाह किया। गृहमंत्री ने भावी चुनौतियों को जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक प्रभावी तंत्र बनाकर निगरानी करनी होगी। उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तंत्र बनाने को कहा।

चिंता जताई : राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में सोशल मीडिया और इंटरनेट का दुरुपयोग चिंता का विषय बन रहा है। साइबर अपराध से निपटने के लिए भारत ने अमेरिका, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन जैसे देशों से सहयोग बढ़ाया है।

प्रस्ताव: प्रीमियम रेलगाड़ियों का किराया 10 फीसदी बढ़ाने पर विचार

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखतरा: साइबर अपराध में हर साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी- राजनाथ सिंह