सब जूनियर खो-खो में दूसरे दिन 20 मुकाबलों में दिखा रोमांच
झारखंड राज्य और रामगढ़ जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सौंदा बस्ती पारटांड़ में 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 20 रोमांचक मैच खेले गए, जिसमें हजारीबाग, रामगढ़, देवघर आदि टीमों ने जीत हासिल की।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट और रामगढ़ जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सौंदा बस्ती पारटांड़ में आयोजित 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कुल 20 रोमांचक मैच हुए। पहले मैच का शुभारंभ राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, जिला संघ के सचिव नवीन ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर मुंडा, सचिव राहुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, रांची जिला के सचिव सुनील कुमार, समाजसेवी शशिभूषण बाउरी, बंटी बाउरी, मानस मुंडा और डबलू राम ने संयुक्त रूप से किया।रोमांचक मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने प्वाइंट से लायंस क्लब को पराजित कर दिया।
इसी प्रकार रामगढ़ ने गिरिडीह को 5 प्वांइट से, देवघर ने रांची को 2 प्वाइंट से, पलामू ने चतरा को 1 प्वाइंट से, पूर्वी सिंहभूम ने लोहरदगा को 2 प्वाइंट से, सीसीएल बरका-सयाल ने जेएसडब्लूओएस को 3 प्वाइंट से, कोडरमा ने बोकारो को 9 प्वाइंट से, पूर्वी सिंहभूम ने पश्चिमी सिंहभूम को 9 प्वाइंट से, रामगढ़ ने एचसीएस स्पोर्ट्स को 6 प्वाइंट से, देवघर ने सीसीएल बरका-सयाल को 1 प्वाइंट से, कोडरमा ने चतरा को 9 प्वाइंट से, हजारीबाग ने लोहरदगा को 3 प्वाइंट से, लायंन क्लब ने लोहरदगा को 2 प्वाइंट से, हजारीबाग ने पश्चिमी सिंहभूम को 2 प्वाइंट, कोडरमा ने पलामू को 18 प्वाइंट से, रांची ने सीसीएल बरका-सयाल को 18 प्वाइंट से पराजित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आनंद तिग्गा, सुजय कालिंदी, अजीत मुंडा, भास्कर महतो, नवीन महतो, अजीत प्रसाद, अशोक कुमार, प्रणव कुमार और सचिन महतो ने भूमिका निभाई।


