बारिश के नए रिकॉर्ड बना आज मानसून सीजन खत्म
2026 के मानसून में मेरठ सहित पश्चिम यूपी में 787.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है। मेरठ में 1264.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 95.9 फीसदी अधिक है। यह साल एक दशक में सर्वाधिक मानसूनी बारिश का रहा। परिणामस्वरूप, भूगर्भ जल स्तर में सुधार की उम्मीद है।

अलनीनो के चलते कम बारिश की आशंकाओं के उलट 2026 का मानसून मेरठ सहित वेस्ट यूपी में जमकर बरसा है। एक जून से 30 सितंबर तक का मानसून सीजन बुधवार को बारिश के नए रिकॉर्ड के साथ खत्म हो गया। वेस्ट यूपी में मानसून सीजन के चार महीनों में 671.5 मिमी के सापेक्ष 787.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है। मेरठ में इसी अवधि में 645.3 मिमी बारिश के सापेक्ष 1264.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 95.9 फीसदी अधिक है। एक दशक में यह साल सर्वाधिक मानसूनी बारिश का रहा है। मेरठ में मानसून के चारों महीनों में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश हुई है। धरती के भीतर भी बदलेगी पानी की सूरत
मानसून के प्रभाव
मानसून के इन चार महीनों में अच्छी बारिश का असर केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका असर भूगर्भ जलस्तर पर पड़ने जा रहा है। मेरठ के विभिन्न ब्लॉकों में भूगर्भ जल स्तर की स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन यह बारिश इस स्तर में बड़ा सुधार ला सकती है। जल्द इसके डाटा जारी होने की उम्मीद है। यही नहीं, प्रदूषकों पर ब्रेक और आगमी फसलों के लिए पर्याप्त नमी भी इस मानसून सीजन से मिलेगी।
बारिश के आंकड़े
मानसूनी महीनों में ऐसे बरसे बादल
महीना वास्तविक सामान्य
सितंबर 193.2 119.1
अगस्त 406.2 217.9
जुलाई 573.4 226.4
जून 91.7 81.9
-बारिश मिमी में
कब कितनी बारिश
------------------
वर्ष बारिश मिमी में
--------------------
2026 1264.5
2025 955.9
2024 783.3
2023 684.6
2022 505.8
2021 881.3
2020 434.4
2019 677.9
2018 1032.7
2017 614.5
---------------
आंकड़ें मानसून सीजन के

