कांवड़ यात्राः होटल, धर्मशाला और सराय पर रहेगी पुलिस की सख्त नजर

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

श्रावण मास के कांवड़ यात्रा-2026 के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तय की है। यात्रा के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी और श्रद्धालुओं को पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया गया है। कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए कहा गया है।

कांवड़ यात्राः होटल, धर्मशाला और सराय पर रहेगी पुलिस की सख्त नजर

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी। यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, धर्मशाला और सराय की 24 घंटे जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही मार्ग पर संचालित होटल और ढाबों का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।जिले में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक कांवड़ मार्ग पर शराब की सभी दुकानें यात्रा अवधि में बंद रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सभी कांवड़ियों के लिए अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया है।

साथ ही कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित की गई है। इससे अधिक ऊंचाई की कांवड़ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी।----कोट--यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।-डा. कृष्णगोपाल सिंह, एएसपी सिटी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।