भूकंप व अगलगी से बचाव काे मॉक ड्रिल

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में लनामिवि के एनएसएस कोषांग द्वारा आयोजित सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर' के पांचवे दिन 200 स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान भूकंप, आगलगी, और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल और शारीरिक अभ्यास किया गया।

भूकंप व अगलगी से बचाव काे मॉक ड्रिल

राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के एनएसएस कोषांग द्वारा दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के 200 स्वयंसेवकों का सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर’ विवि के जुबिली हॉल में रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें स्वयंसेवकों ने भूकंप व आगलगी की घटना के बचाव का मॉक ड्रिल किया। शिविर संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया, सीएम साइंस कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह, लूटन झा कॉलेज, ननौर, मधुबनी के पीओ डॉ. दिलीप कुमार झा, संस्कृत विवि के डॉ. अभय कृष्ण, पीजी के पीओ डॉ. सोनू राम शंकर, एसडीआरएफ टीम के प्रशिक्षक रूपेश कुमार पासवान, पंकज कुमार, राजू कुमार, संतोष कुमार, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रभु कुमार, सच्चिदानन्द कुमार, मिथिलेश तिवारी, एसडीएम, पटना से मुकेश कुमार झा, मणिकांत ठाकुर, वरीय स्वयंसेवक प्रशांत कुमार, अक्षय कुमार झा, समरेश कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार झा एवं रवीन्द्र कुमार सिंह आदि ने इसकी सक्रिय भूमिका निभायी।इससे

पूर्व सुबह में वैभव झा के निर्देश में पीटी, योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रथम तकनीकी सत्र में प्रशिक्षक राजू कुमार ने आपदा काल में रस्सी के उपयोग पर जानकारी दी। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षिका पूजा कुमारी ने लू की जानकारी दी। तृतीय सत्र में सच्चिदानंद कुमार ने शीतलहर की विस्तृत जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में डॉ. दिलीप कुमार झा ने ‘आपदा एवं अनुशासन’ पर विचार रखे। चतुर्थ सत्र में प्रशिक्षक राजू कुमार ने वज्रपात की जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभूकंप व अगलगी से बचाव काे मॉक ड्रिल