ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश20 साल बड़ी पत्नी ने बंदूक की नोक पर काट डाले अपने पति के दोनों कान, हैरान कर देगी ये घटना

20 साल बड़ी पत्नी ने बंदूक की नोक पर काट डाले अपने पति के दोनों कान, हैरान कर देगी ये घटना

यूं तो कोई भी पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए हमेशा दुआएं करती है। लेकिन कोलकाता में 20 साल बड़ी एक पत्नी ने अपने पति के साथ जो किया, उसे जानकार आप चौंक जाएंगे। दरअसल, कोलकाता के रहने...

20 साल बड़ी पत्नी ने बंदूक की नोक पर काट डाले अपने पति के दोनों कान, हैरान कर देगी ये घटना
लाइव हिन्दुस्तान,कोलकाताSat, 21 Jul 2018 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

यूं तो कोई भी पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए हमेशा दुआएं करती है। लेकिन कोलकाता में 20 साल बड़ी एक पत्नी ने अपने पति के साथ जो किया, उसे जानकार आप चौंक जाएंगे। दरअसल, कोलकाता के रहने वाले मोहम्मद तनवीर की पत्नी मुमताज ने अपनी बहनों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर तनवीर के दोनों कान काट डाले। जानकारी के मुताबिक तनवीर ने अपनी पत्नी मुमताज और उसकी बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार 20 वर्षीय तनवीर ने दो साल पहले पड़ोस में रहने वाली 40 वर्षीय मुमताज से निकाह कर लिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही मुमताज ने तनवीर पर शारीरिक अत्याचार करने शुरू कर दिए। जिस वजह से तनवीर ने कई बार भागने की कोशिश की, मगर उसकी पत्नी हर बार उसे पकड़कर घर ले आती थी।

तनवीर की मां ने की थी गुजारिश
तनवीर की मां ने मुमताज से गुजारिश की थी कि वह मकान बेचकर उसे काफी पैसा देगी, मगर उसे तनवीर का पीछा छोड़ना पड़ेगा। लेकिन मुमताज ने पैसा लेकर भी तनवीर को अपनी मां से मिलने तक नहीं दिया।

Pocso Act में संशोधन के बाद पहली फांसी, किया था 7 महीने की बच्ची से रेप

काट दिए दोनों कान
तनवीर ने आरोप लगाया कि घर से भागने की कोशिश के बाद उसे जबरन पकड़ कर वापिस लाया गया, जहां मुमताज ने अपनी बहनों के साथ मिल कर उसकी जबरदस्त पिटाई की। आखिर में उन लोगों ने बंदूक की नोंक पर तनवीर के दोनों काट दिए। उन लोगों ने तनवीर को मरा समझ कर वहीं छोड़ दिया था और फरार हो गई थीं। बाद में पड़ोसियों और तनवीर के घरवालों ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था। 

US कॉल सेंटर घोटाला: भारतीय मूल के 21 लोगों को 20 साल की जेल

फिलहाल तनवीर का इलाज चल रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर तनवीर ने मुमताज से शादी ही क्यों की थी? इस सवाल के जवाब में तनवीर का कहना है कि एक दोस्त ने उसे फंसा कर मुमताज से शादी करने पर मजबूर कर दिया था। तनवीर ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस तनवीर की पत्नी और उनके बहनों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें